बॉलीवुड

जेठ-जेठानी संग लंच करने पहुंची Varun Dhawan की पत्नी Natasha Dalal, देखें ये Latest Photos

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल अब शादी के बाद अपने ससुराल में भी काफी घुलती-मिलती हुई नजर आ रही हैं. नताशा आज अपने जेठ रोहित धवन और जेठानी जाह्नवी देसाई धवन संग मुंबई में लंच करने पहुंची जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

जेठ-जेठानी संग लंच करने पहुंची Varun Dhawan की पत्नी Natasha Dalal, देखें ये Latest Photos
नताशा दलाल रोहित धवन और जाह्नवी देसाई धवन (Photo Credits: Yogen Shah)

Natasha Dalal goes for Lunch with Rohit Dhawan and Janvi Desai Dhawan: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल अब शादी के बाद अपने ससुराल में भी काफी घुलती-मिलती हुई नजर आ रही हैं. नताशा आज अपने जेठ रोहित धवन और जेठानी जाह्नवी देसाई धवन संग मुंबई में लंच करने पहुंची जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. गुलाबी टॉप और ब्लू जीन्स पहनी हुईं नताशा यहां बेहद खोबसूरत अवतार में नजर आ रही हैं.

मीडिया में आई इन तस्वीरों में देखा गया कि रोहित, जाह्नवी और नताशा यहां मास्क पहनकर रेस्टोरेंट से निकलते नजर आ रहे हैं. वरुण धवन जहां इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं नताशा परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं.

नताशा दाल (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan-Natasha Dalal ने शादी के बाद घर पर रखी शानदार रिसेप्शन पार्टी, Sara Ali Khan समेत इन सेलिब्रिटीज ने मिलकर मनाया जश्न (See Photos)

नताशा दलाल रोहित धवन और जाह्नवी देसाई धवन (Photo Credits: Yogen Shah)

गौरतलब है कि वरुण और नताशा ने बीते 24 जनवरी को अलीबाग में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन करके एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. शादी में इनके परिवारवालों के अलावा करण जौहर और मनीष मल्होत्रा समेत अन्य सेलिब्रिटीज नजर आए.

नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

गौरतलब है कि वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल मीडिया स्पॉटलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं और यही वजह है कि उन्हें फोटोज के लिए पोज करते हुए कम ही देखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).