वरुण धवन ने किया खुलासा, कहा- दीपिका और रणवीर मेरे गोद लिए हुए माता-पिता
अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) का कहना है कि बॉलीवुड का स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उनके गोद लिए हुए 'माता-पिता' हैं....
मुंबई: अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) का कहना है कि बॉलीवुड का स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उनके गोद लिए हुए 'माता-पिता' हैं. लंदन जाने के दौरान वरुण ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर 'पद्मावत' के सितारों के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें वह कह रहे हैं, "मैं अपने गोद लिए हुए माता-पिता के साथ हूं जो इस यात्रा में मेरा ख्याल रख रहे हैं."
वहीं, इसके बाद दीपिका (33) भी इस वीडियो में यह कहती नजर आती हैं कि वह और रणवीर वरुण का बहुत ख्याल रख रहे हैं. वह कहती हैं, "हमने ख्याल रखा कि उन्होंने रात का खाना खाया, अच्छे से सोए, अपना नाश्ता किया और बाथरूम गए .. और अब हम उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं." वरुण जल्द ही फिल्म 'कलंक' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, जफर की आंखों में नजर आया आक्रोश
आपको बता दें कि 'कलंक' में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है. 'कलंक' का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने किया है. यह फिल्म 19 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

