बॉलीवुड

Lockdown: वरुण धवन ने लॉकडाउन के चलते घर पर मनाया अपना जन्मदिन, देखें स्पेशल Photos

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन ने गुरुवार, 23 अप्रैल को अपना 33वां जन्मदिन मनाया. कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन के चलते वरुण कहीं बाहर जाकर अपना जन्मदिन नहीं मना पाए. लेकिन इस दिन को उनके फैमिली मेंबर्स ने स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Lockdown: वरुण धवन ने लॉकडाउन के चलते घर पर मनाया अपना जन्मदिन, देखें स्पेशल Photos
वरुण धवन ने मनाया अपना जन्मदिन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन (Varun Dhawan) आज 33 साल के हो गए हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देशभर में लॉकडाउन के चलते वरुण कहीं बाहर जाकर अपना जन्मदिन नहीं मना पाए. लेकिन इस दिन को उनके फैमिली मेंबर्स ने स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने ने गुरुवार, 23 अप्रैल की रात को अपने घर पर अपने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं.

वरुण ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें देखा गया कि वो बेहद प्यारभरे अंदाज में अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. घर पर उनके लिए दिल के शेप में केक बनाया गया है जिसे वो काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं.

वरुण धवन ने मनाया अपना जन्मदिन (Photo Credits: Instagram)

इतना ही नहीं, वरुण ने घोषणा करते हुए बताया था कि जन्मदिन के मौके पर वो अपने फैंस के लिए लाइव भी आएंगे और उनके साथ मिलकर एन्जॉय करेंगे. वरुण ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "कौन कहता है मैं अकेला हूं, कौन कहता है आप अकेले हैं."

ये भी पढ़ें: रैपर बन वरुण धवन ने लॉकडाउन पर गाया गाना, अंदाज देखकर हो जाएंगे आप भी इम्प्रेस

बात करें फिल्मों की तो वरुण हाल ही में रेमो डीसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे. इस फिल्म के बाद अब वो सारा अली खान के साथ फिल्म 'कुली नंबर. 1' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).