बॉलीवुड

वरुण धवन आज जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ करेंगे सगाई की घोषणा? 

मीडिया में कयास लगाया जा रहा था कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर वरुण गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अपनी सगाई की घोषणा करने वाले हैं.

वरुण धवन आज जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ करेंगे सगाई की घोषणा? 
वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन आज अपना 33वां जन्मदिन मन रहे हैं. इस खास मौके पर वरुण ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर पर केक काटकर सेलिब्रेट किया. अब मीडिया में कयास लगाया जा रहा था कि आज अपने इस स्पेशल दिन पर वरुण गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अपनी सगाई की घोषणा करने वाले हैं. इसे लेकर मीडिया में आई एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वरुण के परिवार ने उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी और नताशा की सगाई की औपचारिक घोषणा का फैसला किया था.

लेकिन अब मौजूदा हालत को देखते हुए इन्होंने इस प्लान को फिलहाल टाल दिया है. ये भी बताया गया कि इस जोड़े ने एक खूबसूरत लोकेशन पर सात फेरे लेने का प्लान किया है. ये भी पढ़ें: वरुण धवन के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने शेयर की ये यादगार फोटो, लिखा- हैप्पी बर्थडे द कंटेंट मेकर

आज वरुण के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर, कृति सनॉन, फराह खान समेत उनके दोस्त, रिश्तेदार और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश कर रहे हैं. वरुण ने भी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी जिसमें वो घर पर केक काटते हुए नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).