वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने शुरू किया कैटरीना कैफ का फैन क्लब, एक्ट्रेस को दी ये अनोखी ट्रॉफी
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बुधवार को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में उनके साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी नजर आ रही
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बुधवार को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में उनके साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी नजर आ रही हैं. वरुण और अर्जुन कैटरीना को एक अनोखी ट्रॉफी देते हुए नजर आ रहे हैं. अर्जुन और वरुण ने एक नया फैन क्लब (Fan Club) शुरू किया है. इस फैन क्लब का नाम 'वी लव कैटरीना कैफ' (We Love Katrina Kaif) है. अर्जुन द्वारा शेयर की गई फोटो में तीनों सितारें मस्ती के मूड में लग रहे हैं.
अर्जुन ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "वरुण और मैं एक नए फैन क्लब की शुरुआत कर रहे हैं-'वी लव कैटरीना कैफ'...यहां पर हम उन्हें बिना किसी वजह के अवॉर्ड देते हुए नजर आ रहे हैं... बता दें कि जिस ट्रॉफी को कैटरीना ने हाथ में पकड़ा हुआ है, वो हमारी सच्ची दोस्ती को बयां करती है.....क्योंकि ये दोस्ती फर्स्ट क्लास है."
यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस दिन लेंगे सात फेरे, सामने आई बड़ी जानकारी
फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन को जल्द ही फिल्म 'कलंक' में देखा जाएगा. यह फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी. ईद के अवसर पर यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में व्यस्त है. इस फिल्म में कृति सेनन भी अहम भूमिका में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

