बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस दिन लेंगे सात फेरे, सामने आई बड़ी जानकारी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर खबर है कि वो अपने रिश्ते को अब आगे ले जाने के मूड में हैं और जल्द ही शादी करेंगे

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस दिन लेंगे सात फेरे, सामने आई बड़ी जानकारी
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बढ़ती नजदीकियां इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं. इनके रिलेशनशिप को लेकर आए दिन कई सारी खबरें सुनने को मिलती हैं. लेकिन इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर मीडिया में चुप्पी साध रखी है. अब अर्जुन और मलाइका को लेकर एक बेहद एहम खबर आ रही है. सुनने में आया है कि अर्जुन मलाइका के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाना चाहते हैं और इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है.

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, अर्जुन और मलाइका 19 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं. जी हां! आपने सही सुना. मलाइका और अर्जुन के फैंस के लिए इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल जरूर होगा लेकिन अगर मीडिया पोर्टल पर छपी इस खबर की मानें तो शादी को लेकर इस कपल ने प्लानिंग शुरू कर दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by It's Bollywood (@itsabollywoodworld) on

ये भी बताया गया कि शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे. इनमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत उनकी बांद्रा गर्ल गैंग मौजूद है. इसी के साथ गेस्ट लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शामिल होने की आशंका है.

गौरतलब है कि जब मलाइका के साथ शादी को लेकर अर्जुन से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि समय आने पर वो इसके बारे में बात जरूर करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by INDIAN CELEBRITIES (@indian_celebrities_) on

गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन ने अपनी शादी को लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन मीडिया में इनकी शादी को लेकर अब खबरें काफी तेजी से उड़ने लगी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).