लॉकडाउन में वाणी कपूर ने नहीं किया मेकअप का इस्तेमाल, कहा- ये बदलाव भी पसंद आया
वाणी कपूर एक खास वजह को लेकर लॉकडाउन में भी खुश रही हैं. वह वजह है लॉकडाउन के दिनों में बिना मेकअप के रहना. वाणी ने आईएएनएस को बताया, "हमें अपने आप को सबसे अच्छे से प्यार करने का तरीका है खुद को प्राकृतिक तरीके से रखना. वाकई यह बहुत खुशनुमा और ताजा अहसास है."
अभिनेत्री वाणी कपूर (Vaani Kapoor) एक खास वजह को लेकर लॉकडाउन में भी खुश रही हैं. वह वजह है लॉकडाउन के दिनों में बिना मेकअप के रहना. वाणी ने आईएएनएस को बताया, "हमें अपने आप को सबसे अच्छे से प्यार करने का तरीका है खुद को प्राकृतिक तरीके से रखना. वाकई यह बहुत खुशनुमा और ताजा अहसास है."
हालांकि उन्हें गुड़िया की तरह तैयार होना भी मजेदार लगता है. उन्होंने कहा, "जैसे बहुत अच्छे से तैयार होने में मजा आ सकता है, वैसे ही बिना मेकअप के रहना भी एक ताजा बदलाव है." वाणी ने अपनी आगामी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग के लिए फिर से काम पर लौट आई हैं और उनका कहना है कि वह इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकतीं. यह भी पढ़े: वाणी कपूर ने महामारी से मिले सबसे बड़े सबक को साझा किया
उन्होंने हाल ही में कहा, "मैं लंबे ब्रेक के बाद फिर से काम शुरू करके बहुत खुश हूं. निश्चित रूप से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. सभी जरूरी उपाय करने होंगे लेकिन यह सब करना एक नई यात्रा शुरू करने के लिए रोमांचक लगता है!" रंजीत एम. तिवारी द्वारा निर्देशित 'बेल बॉटम' इस साल के अंत तक आ सकती है. इसे असीम अरोरा और परवेज शेख ने लिखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

