Vaibhav Rekhi ने Dia Mirza संग मनाया अपनी बेटी Samaira का जन्मदिन, एक्स-वाइफ सुनैना रेखी ने शेयर किया Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा अपनी शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह से व्यस्त नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपने पति वैभव रेखी की बेटी समायरा रेखी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस बर्थडे सेलिब्रेशन में वैभव की एक्स-वाइफ सुनैना रेखी भी मौजूद थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) अपनी शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह से व्यस्त नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपने पति वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) की बेटी समायरा रेखी (Samaira Rekhi) का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस बर्थडे सेलिब्रेशन में वैभव की एक्स-वाइफ सुनैना रेखी भी मौजूद थी. दिया ने इन सभी के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला है.
वैभव की पहली पत्नी सुनैना रेखी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी समायरा अपने पिता वैभव और अपने दोस्तों समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सुनैना ने कैप्शन में लिखा, "फैमिली." इसी के साथ उन्होंने इसमें समायरा, वैभव और दिया मिर्जा को भी टैग किया है.
View this post on Instagram
वीडियो और कैप्शन देखने के बाद मालूम होता है कि भले ही वैभव अपनी पहली पत्नी सुनैना से अलग हो चुके हैं लेकिन आज भी उन्हें वो अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपनी एक्स-वाइफ सुनैना की मौजूदगी में दिया मिर्जा संग अपनी बेटी समायरा का जन्मदिन मनाया.
इंटरनेट पर काफी सारे लोग इस वीडियो को देखन रहे हैं और इसकी चर्चा भी कर रहे हैं. बता दें कि वैभव और दिया ने फरवरी 2021 में मुंबई में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन करके शादी कर ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

