बॉलीवुड

Urvashi Rautela ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा ये भावुक कर देने वाला पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी मां को सही मार्गदर्शन और समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया. अभिनेत्री ने लिखा, "मां मीरा रौतेला के जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.

Urvashi Rautela ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा ये भावुक कर देने वाला पोस्ट
उर्वशी रौतेला (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी मां को सही मार्गदर्शन और समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया. अभिनेत्री ने लिखा, "मां मीरा रौतेला के जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. मैं चाहूंगी कि मेरी मां को पता चले कि मैं उनके बिना कुछ भी नहीं हूं, लेकिन मैं अपनी तरफ से दुनिया को हासिल करूंगी, आई लव यू मां. प्रत्येक बीतते दिन के साथ मैं आपकी आभारी हूं, क्योंकि आपने मुझे गर्मजोशी, मार्गदर्शन, प्यार और अपना दिल दिया है."

उन्होंने कहा, "आप वो हैं, जो मुझे बिना शर्त प्यार करती हैं. चाहे मैं सही रास्ते पर रहूं या गलत. आपका जगह कोई नहीं से सकता. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, मैं जहां भी जाऊंगी तुम हमेशा मेरे लिए रहोगी. थैंक यू मां." यह भी पढ़े: Urvashi Rautela Photos: एअरपोर्ट पर दिखा उर्वशी रौतेला का हॉट और स्टाइलिश लुक, देखकर चमक उठेंगी आंखे 

उर्वशी रौतेला की वर्कफ्रंट की बात करे तो उर्वशी ने हनी सिंह के साथ 'लवडोस' के साथ म्यूजिक अलबम से डेब्यू किया. उर्वशी की लास्ट फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).