बॉलीवुड

Urvashi Rautela के पेट पर शख्स ने लगातार किया पंच, हैरान कर देगा एक्ट्रेस का ये Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और अपनी हॉट पर्सनालिटी से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अपने हॉट और सेक्सी अवतार से अक्सर अपने चाहनेवालों को रिझाती हुई नजर आती हैं.

Urvashi Rautela के पेट पर शख्स ने लगातार किया पंच, हैरान कर देगा एक्ट्रेस का ये Video
उर्वशी रौतेला (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी खूबसूरती और अपनी हॉट पर्सनालिटी से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अपने हॉट और सेक्सी अवतार से अक्सर अपने चाहनेवालों को रिझाती हुई नजर आती हैं. अपने बॉडी फिगर को बरकार रखने के लिए उर्वशी जिम में अपना काफी पसीना बहाती हैं और घंटों तक वर्कआउट करती हैं.

एक्ट्रेस अपने बॉडी पर्सनालिटी को मेनटेन करने के साथ ही अपनी रेजिस्टेंस ट्रेनिंग भी करती नजर आती हैं. उर्वशी ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो जिम में अपने ट्रेनर संग नजर फिटनेस प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela Hot Video: पानी में भीगकर उर्वशी रौतेला ने हॉट और सेक्सी अंदाज में किया डांस, देखें वीडियो

वीडियो में देखा जाता है उनका ट्रेनर उन्हें लगातार पेट पर पंच कर रहा है और बिना टस से मस हुईं उसे सह रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, "अगर दर्द नहीं होगा तो फायदा नहीं होगा. वो ठीक मेरी आंत में निशाना लगा रहे हैं. ये मेरी एक्शन फिल्म का हिस्सा है जहां अमिन उनके अटैक को सह रही हूं."

उर्वशी ने बताया कि अपनी आनेवावाली फिल्म को लेकर वो तैयारी कर रही हैं और इसके लिए वो जिम में भी कड़ी मेहनत कर रही हैं. उर्वशी जल्द ही फिल्म 'ब्लैक रोज' के साथ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).