Unlock 5.0- Cinemas To Open with 50% Capacity: सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 50% कैपेसिटी के साथ इस तारीख से खुलेंगे थिएटर
कोरोना संकट के चलते मार्च महीने से ही सिनेमाघरों को बंद रखा गया है. तकरीबन 6 महीने के बाद अब खबर आई है कि भारत सरकार जल्द ही सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी में है. मीडिया में आई ताजा जानकारी के अनुसार, इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगी.
Cinemas To Open with 50% Capacity: कोरोना संकट के चलते मार्च महीने से ही सिनेमाघरों को बंद रखा गया है. तकरीबन 6 महीने के बाद अब खबर आई है कि अनलॉक 5.0 के तहत भारत सरकार जल्द ही सिनेमाघरों को खोलने की तैयारी में है. मीडिया में आई ताजा जानकारी के अनुसार, इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगी. बताया जा रहा है कि फिलहाल 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ सिनेमाघरों को खोला जाएगा.
एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लेक्स को 50 प्रतिशत सीटिंग कैपेसिटी के साथ शुरू किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही मानक संचालन प्रक्रिया सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किया जाएगा. 15 अक्टूबर से स्कूल, सिनेमाघर, स्विमिंग पूल्स को खोला जाएगा.
Cinemas/ theatres/ multiplexes will be permitted to open with up to 50% of their seating capacity, for which, SOP will be issued by I&B Ministry: Government of India https://t.co/1bLAo4NRmE
— ANI (@ANI) September 30, 2020
इसी के साथ बताया गया कि स्कूलों को भी 15 अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी की जा सकती है. इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को इस बात की छुट दी है कि वें छात्रों के माता-पिता के साथ सलाह मशिवरा लेकर स्कूलों को खोलने का निर्णय ले सकते हैं.
GoI issues new guidelines for 'Re-opening'; cinema halls/multiplexes, swimming pools used for training of sportspersons & entertainment parks to re-open from 15th Oct
For re-opening of schools, States given flexibility to take a decision after Oct 15, parental consent required pic.twitter.com/KCoQ9E6HJr
— ANI (@ANI) September 30, 2020
इसके लिए सरकार ने प्लानिंग शुरू कर दी है और कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के साथ इन सुविधाओं को दोबारा खोला जाएगा. आपको बता दें कि मॉल्स और अन्य व्यवसायों को नए गाइडलाइन्स के साथ खोले जाने के बाद सिनेमा हॉल्स को शुरू करने की मांग उठ रही थी.
इसे लेकर अब सरकार की तरफ से उन सभी सिनेमा प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर आई है जो सिनेमा में काम करते हैं और साथ ही उन लोगों के लिए जो फिल्मों का आनंद थिएटर में लेने का इंतजार कर रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

