बॉलीवुड

Unlock 1.0: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने घर पर बनाया खाना- कहा- कभी सोचा नहीं था ऐसा कर पाउंगी

लॉकडाउन की इस अवधि में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की कई सारी छिपी हुई प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं. इस बीच अभिनेत्री कृति सैनन को भी पता चला है कि खाना पकाना भी उन्हें आनंद दे सकता है. कृति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ लजीज पकवानों की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें चिकन इन मशरूम सॉस और प्रॉन करी जैसी डिशेज शामिल हैं.

Unlock 1.0: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने घर पर बनाया खाना- कहा- कभी सोचा नहीं था ऐसा कर पाउंगी
कृति सेनन (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन की इस अवधि में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की कई सारी छिपी हुई प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं. इस बीच अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) को भी पता चला है कि खाना पकाना भी उन्हें आनंद दे सकता है. कृति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ लजीज पकवानों की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें चिकन इन मशरूम सॉस और प्रॉन करी जैसी डिशेज शामिल हैं.

लॉकडाउन में कृति ने बेकिंग में भी अपना हाथ आजमाया. उनकी बहन नूपुर भी हेयरस्टाइलिंग को आजमाती नजर आईं. नूपुर ने हाल ही में कृति का हेयर कट कराया. यह भी पढ़े: कृति सेनन को लॉकडाउन के दौरान सता रहीं है शूटिंग की यादें, फोटो शेयर कर कहा- आपको कर रही हूं मिस

इस बीच कृति ने सोशल मीडिया पर घरेलू हिंसा पर एक कविता साझा कर समाज में जागरूकता लाने की कोशिश कीं और इसके साथ ही उन्होंने प्रोड्यूसर्स से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उनके हिस्से का भुगतान करने की भी अपील कीं.

आने वाले समय में अभिनेत्री 'मिमी' नामक एक फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनका किरदार एक सरोगेट मदर का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).