बॉलीवुड

क्या सच में सुसाइड करना चाहते हैं उदय चोपड़ा? एक्टर ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा (Uday Chopra) ने हाल ही में कुछ ऐसे ट्वीट्स किए थे जिनकी वजह से वह सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे.

क्या सच में सुसाइड करना चाहते हैं उदय चोपड़ा? एक्टर ने खुद किया खुलासा
उदय चोपड़ा (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा (Uday Chopra) ने हाल ही में कुछ ऐसे ट्वीट्स किए थे जिनकी वजह से वह सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि,"मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं ठीक नहीं हूं...मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी तक मैं असफल हुआ हूं. " इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया था.अपने दूसरे ट्वीट में उदय ने लिखा कि, "कुछ घंटो के लिए मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया था."

इसके आगे उदय ने लिखा कि, "मुझे ऐसा लगा जैसे मौत नजदीक है. वह अभूतपूर्व था. मेरा मानना है कि यह सुसाइड (Suicide) का एक अच्छा ऑप्शन है. शायद मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं." इन ट्वीट्स की वजह से फैन्स को लगा कि कहीं उदय डिप्रेशन के कारण आत्महत्या न कर लें मगर एक्टर ने शनिवार को एक ट्वीट कर बताया कि वह बिल्कुल ठीक है. उदय ने लिखा कि, "मैंने हाल ही में कुछ ऐसे ट्वीट्स किए थे जिनकी वजह से लोग काफी परेशान हो गए थे. मैं बिल्कुल ठीक हूं. मेरे मजाक को लोग कभी कभी गलत समझ लेते हैं. आप लोगों को मेरी फिक्र है, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं."

यह भी पढ़ें:-  कई सालों से काम न मिलने पर डिप्रेशन में हैं आदित्य चोपड़ा के भाई उदय, ट्विटर पर कही सुसाइड करने की बात

आपको बता दें कि उदय चोपड़ा ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह धूम सीरीज में नजर आएं. आखिरी बार उन्हें आमिर खान और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'धूम 3' में देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2019 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).