बॉलीवुड

Twinkle Khanna Reveals Incident with Daughter: ट्विंकल खन्ना ने बयां किया बेटी के साथ हुआ भयंकर हादसा, पेट डॉग ने नितारा के काट लिए थे दोनों हाथ!

बॉलीवुड लेखिका और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक घटना का खुलासा किया है जिसने उनके परिवार को हिलाकर रख दिया. ट्विंकल ने बताया कि कैसे उनके पालतू कुत्ते ने उनकी बेटी नितारा को दोनों हाथों पर काट लिया था.

Twinkle Khanna Reveals Incident with Daughter: ट्विंकल खन्ना ने बयां किया बेटी के साथ हुआ भयंकर हादसा, पेट डॉग ने नितारा के काट लिए थे दोनों हाथ!
Twinkle Khanna (Photo Credits: Instagram)

Twinkle Khanna Reveals Incident with Daughter: बॉलीवुड लेखिका और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक घटना का खुलासा किया है जिसने उनके परिवार को हिलाकर रख दिया. ट्विंकल ने बताया कि कैसे उनके पालतू कुत्ते ने उनकी बेटी नितारा को दोनों हाथों पर काट लिया, जिसके बाद नितारा को रेबीज और टिटनेस के टीके लगवाने पड़े. Shah Rukh Khan: किंग खान ने मुंबई में 'डंकी' के फैन मीट में की शिरकत, अभिभूत फैंस को लगाया गले (Watch Video)

अपने साप्ताहिक कॉलम में ट्विंकल ने घटना का विस्तार से वर्णन किया है. उन्होंने बताया कि यह क्रिसमस के समय की बात है जब उनके घर पर कुछ गड़बड़ी हो गई थी जिसके चलते गलती से बच्चों के सामने चिकन सैटे की प्लेट आ गई. उनका पालतू कुत्ता जो परिवार का ही एक सदस्य है, वह खाने की लालच में प्लेट पर कूद पड़ा और चिकन के टुकड़े मुंह में भरने लगा. इसी दौरान नितारा को डर हुआ कि कहीं डॉग लकड़ी के तख्ते (स्केवर्स) भी निगल न ले इसलिए उसने कुत्ते का मुंह खींचने की कोशिश की. उसी दौरान डॉग ने नितारा के दोनों हाथों पर काट लिया. Kuch Khattaa Ho Jaay: गुरु रंधावा का सिल्वर स्क्रीन डेब्यू, 'कुछ खट्टा हो जाय' का टीजर कल होगा रिलीज (View Pic)

हालांकि इस हादसे से नितारा घबराई नहीं थी. ट्विंकल ने बताया कि नितारा को कुत्ते की चिंता ज्यादा थी और उसे यह सोचकर अफसोस था कि कहीं कुत्ते को कोई नुकसान न पहुंचा हो. इसके बाद ट्विंकल नितारा को तुरंत अस्पताल ले गईं जहां डॉक्टरों ने उसे रेबीज और टिटनेस के टीके लगाए. तीन टीके और एक इंजेक्शन के बाद नितारा पूरी तरह से ठीक हो गईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).