बॉलीवुड

Kuch Khattaa Ho Jaay: गुरु रंधावा का सिल्वर स्क्रीन डेब्यू, 'कुछ खट्टा हो जाय' का टीजर कल होगा रिलीज (View Pic)

'कुछ खट्टा हो जाय' एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो दर्शकों को हंसाएगी और मनोरंजन का भरपूर डोज देगी. फिल्म के गानों में गुरु रंधावा का जादू देखने को मिल सकता है. फिल्म में अतुल श्रीवास्तव, परितोष त्रिपाठी और परेश गणत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Kuch Khattaa Ho Jaay: गुरु रंधावा का सिल्वर स्क्रीन डेब्यू, 'कुछ खट्टा हो जाय' का टीजर कल होगा रिलीज (View Pic)
Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Kuch Khattaa Ho Jaay: मशहूर सिंगर गुरु रंधावा अब एक्टर बनने जा रहे हैं. उनकी पहली फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाय' का टीजर कल यानी 30 जनवरी को रिलीज होने वाला है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 फरवरी को आएगी. फिल्म में गुरु रंधावा के साथ साई मांजरेकर लीड रोल में नजर आएंगी. अनुपम खेर और इला अरुण भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन जी अशोक ने किया है. Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Song: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 9 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

'कुछ खट्टा हो जाय' एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो दर्शकों को हंसाएगी और मनोरंजन का भरपूर डोज देगी. फिल्म के गानों में गुरु रंधावा का जादू देखने को मिल सकता है. फिल्म में अतुल श्रीवास्तव, परितोष त्रिपाठी और परेश गणत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण अमित भाटिया और लवीना भाटिया ने किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

गुरु रंधावा के फैंस उनकी इस पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीजर के रिलीज के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर धूम मच सकती है. ये टीजर सभी को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का इंतजार और बढ़ा देगा. तो तैयार हो जाइए 16 फरवरी को गुरु रंधावा के साथ 'कुछ खट्टा हो जाय' का मजा लेने के लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2024 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).