ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले Neeraj Chopra पर बनने जा रही है फिल्म? मिलाप जवेरी ने किया ऐसा पोस्ट
लेकिन फिल्ममेकर मिलाप जवेरी ने एक ऐसा हिंट दिया है जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए है कि नीरज चोपड़ा पर बायोपिक बन सकती है.
टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics ) में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया. उनकी इस कामयाबी के बाद नेता से लेकर अभिनेता तक उनपर नाज करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब एक ऐसी खबर आ रही है जो फैंस की खुशी को दोगुना कर देगी. दरअसल बॉलीवुड हर मौके को भुनाने के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब सवाल उठने लगे है कि क्या नीरज चोपड़ा की भी बायोपिक बन सकती हैं? अगर हां तो कौन बनायेगा? वेल अभी तक ये सारे सवाल ही है लेकिन फिल्ममेकर मिलाप जवेरी ने एक ऐसा हिंट दिया है जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए है कि नीरज चोपड़ा पर बायोपिक बन सकती है.
दरअसल तमाम सेलेब्स की तरह नीरज चोपड़ा को मिलाप जवेरी ने भी विश किया. उन्होंने गोल्ड जीतने पर बधाई देते लिखा कि आपका लुक सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसा दिखाई देता है आप ट्विन्स हो. बायोपिक हो जाए.
View this post on Instagram
वेल मिलाप ने अपने इस पोस्ट में नीरज को टैग भी किया है. जाहिर है नीरज की जीत के बाद हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब है. इसे में मिलाप ने भी ये शानदार ऑफर नीरज के सामने रख दिया है. अब नीरज इसके लिए हामी भरते है या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

