बॉलीवुड

एक कार में सवार होकर निकले Tiger Shroff और Disha Patani, मुंबई पुलिस ने रोकी गाड़ी

मार्च में टाइगर श्रॉफ ने दिशा और परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. इनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

एक कार में सवार होकर निकले Tiger Shroff और Disha Patani, मुंबई पुलिस ने रोकी गाड़ी
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) बॉलीवुड के नए लवबर्ड है. ये जहां भी जाते हैं खबरें खुद बखुद बन जाती हैं. फिर चाहे कोई फिल्म हो या इवेंट टाइगर और दिशा हमेशा ही छाए रहते हैं. ऐसे में टाइगर और दिशा की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल टाइगर और दिशा मंगलवार को एक साथ जिम करने के बाद एक ही कार में रवाना हुए. लेकिन बांद्रा में पुलिस ने इनकी कार को रोक दिया. जिसके बाद जरूरी कागजात देखने के बाद दोनों को जाने दिया गया.

ईटाइम्स में छपी खबर के मुताबिक टाइगर और दिशा दोनों जिम सेशन के बाद एक साथ रवाना हुए. इस दौरान टाइगर जहां कार की पिछली सीट पर बैठे थे वाली दिशा आगे की सीट पर. लेकिन फिर पुलिस ने इनकी कार को रोक लिया.

आपको बता दे कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ हाल ही मालदीव वेकेशन पर भी गए थे. जबकि वहीं मार्च में टाइगर श्रॉफ ने दिशा और परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. इनके सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी की फिल्म राधे हाल ही में रिलीज हुई हैं. सलमान खान के साथ उनकी इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिला है. हालांकि कोरोना के चलते ये फिल्म इंडिया में उस तरह से रिलीज नहीं हो सकी जिस तरह से सलमान की फ़िल्में अमूमन रिलीज होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).