Throwback: बचपन में ऐसी दिखती थी जैकलीन फर्नांडिज, देखें ये बेहद क्यूट फोटो
जैकलीन फर्नांडिज ने वीकेंड के दौरान इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की है. अभिनेत्री ने पासपोर्ट साइज की अपनी बचपन की तस्वीर को साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "यह सप्ताहांत है.
बॉलीवुड अभिनेत्री और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. आए दिन अपनी हॉट तस्वीरे शेयर कर अपने फैंस के दिलों पर बिजलिया गिरा देती हैं. जैकलीन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया खुव वायरल होती हैं. हाल ही में जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी क्यूट फोटो शेयर की हैं. जिसे एक्ट्रेस के फैंस बेहद पसंद कर रहे है और कमेंट्स कर अपना रिएक्शन दे रहे है.
जैकलीन फर्नांडिज ने वीकेंड के दौरान इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की है. अभिनेत्री ने पासपोर्ट साइज की अपनी बचपन की तस्वीर को साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "यह सप्ताहांत है." जैकलीन के इस क्यूट से फोटो को 19 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 Promo Video: सलमान खान ने रवीना टंडन-जैकलीन फर्नांडिज संग लगाए ठुमके, बर्थडे स्पेशल एपिसोड में मचाया धमाल
View this post on Instagram
जैकलीन के लिए यह साल काफी व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। उनके पास कई फिल्में हैं. जैकलीन फर्नांडिज अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' के लिए शूटिंग की है और अक्षय कुमार और कृति सैनन के साथ की फिल्म 'बच्चन पांडेय' के लिए शूटिंग शुरू की है. वह 'किक 2' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिर से नजर आएंगी. दोनों ने 2014 की एक्शन हिट फिल्म 'किक' में अभिनय किया था. जैकलीन फर्नांडिज रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सर्कस' में पूजा हेगड़े और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

