बॉलीवुड

बॉलीवुड स्टार्स की ये Epic सेल्फी हो रही है वायरल, प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारें आए नजर

बॉलीवुड सितारों की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

बॉलीवुड स्टार्स की ये Epic सेल्फी हो रही है वायरल, प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारें आए नजर
बॉलीवुड स्टार्स की Epic सेल्फी हो रही है वायरल (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड सितारों की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जैकलीन फ़र्नांडिस (Jacqueline Fernandis), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), साकिब सलीम (Saqib Saleem), तब्बू (Tabu), सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) जैसे कोई स्टार्स नजर आ रहे हैं. मुश्ताक शेख ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "ये इस सीजन की सबसे शानदार बॉलीवुड सेल्फी है. ये तस्वीर मुस्कान और ग्लैमर से भरी हुई है. एपिक नाईट."

आपको बता दें कि रेनड्रॉप मीडिया की फाउंडर-डायरेक्टर रोहिणी अय्यर ने एक स्पेशल पार्टी होस्ट की थी जिसमें ये सभी सेलेब्स जमकर धमाल मचाते हुए नजर आए.

कुछ देर पहले जैकलीन फर्नांडिस ने भी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक सेल्फी शेयर की थी. उन्होंने लिखा कि, "मैं कभी भी किसी इंसान से इतना प्रभावित नहीं हुई. प्रियंका चोपड़ा आपने मुझे मेरे सोने के समय के बाद भी रोककर रखा लेकिन आप सही हो...सिर्फ नींद ही तो है."

यह भी पढ़ें:- बॉयफ्रेंड रणवीर और एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ दिखी दीपिका,देखें यह Epic फोटो

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में ही है. रविवार को वह आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन का हिस्सा बनी थी. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिनमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. इसके बाद उन्होंने अपने बॉलीवुड के दोस्तों के साथ पार्टी की. पार्टी की फोटो में भी वह काफी खुश नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2019 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).