बॉयफ्रेंड रणवीर और एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ दिखी दीपिका,देखें यह Epic फोटो
करण जौहर ने एक तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ देखा जा सकता है
करण जौहर ने एक तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ देखा जा सकता है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वैसे यह तस्वीर अपने आप में ही काफी ख़ास है. इस तस्वीर में दीपिका और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर एक साथ नजर आ रहे हैं. मजेदार बात यह है कि इस फोटो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी है. रणबीर ने दीपिका और रणवीर को हग कर रखा है. सभी सितारें काफी खुश नजर आ रहे हैं.
करण ने इस फोटो को शेयर करते वक्त लिखा कि, "'सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर."
🤳🏻 Ranbir and Ranveer with Karan Johar pic.twitter.com/UslOv9M57U
— Ranbir Kapoor Fan Club (@RanbirKapoorFC) September 27, 2018
बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं.
वहीं रणवीर और दीपिका की शादी की भी काफी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि अगले साल ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दोनों को इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में देखा गया था. इस फिल्म में शाहिद कपूर भी अहम रोल में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

