बॉलीवुड

लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2019 के तीसरे दिन मृणाल ठाकुर, आथिया शेट्टी और सुमित व्यास ने बिखेरा जलवा, देखें खुबसूरत तस्वीरें

लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2019 के तीसरे दिन मृणाल ठाकुर, आथिया शेट्टी और सुमित व्यास ने बिखेरा जलवा, देखें खुबसूरत तस्वीरें
मृणाल ठाकुर, आथिया शेट्टी और सुमित व्यास (Photo Credits: Instagram)

मुंबई : पहली बार रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने गुरुवार को लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2019 (Lakme Fashion Week Winter Festive 2019) में डिजाइनर अल्का शर्मा द्वारा डिजाइन की गई लेबल अवारन में अपना जलवा बिखेरा.

वहीं अथिया सेठी और सुमित व्यास ने पल्लवी ध्यानी द्वारा डिजाइन क्रमश: अब्राहम एंड ठाकोर और थ्री को पहन कर रैंप पर वॉक किया. मृणाल ने सिल्क आइवरी गोल्ड लहंगा पहन रखा था. इसके साथ ही शीर मेकअप के साथ अभिनेत्री ने मांगटीका पहन रखा था.

यह भी पढ़ें : Lakme Fashion Week 2019: लैक्मे फैशन वीक में छाईं कटरीना कैफ, मनीष मल्होत्रा के शो में बनी शोस्टॉपर

रैंप के अपने अनुभव को साझा करते हुए मृणाल ने आईएएनएस से कहा, "मैं शो से पहले बहुत घबराई हुई थी. मैंने कोई प्रैक्टिस नहीं की. मुझसे कहा गया कि आप जैसी हो बस वैसी ही रहना और मैंने ऐसा किया. एक बार जब मैं रनवे पर पहुंची,तो मुझे बहुत मजा आया."

 

View this post on Instagram

 

#MrunalThakur walked the ramp as showstopper for #AlkaSharma’s @aavaranudaipur brand at the #lakmefashionweek2019 @mrunalofficial2016

A post shared by Cinestaan (@cinestaan) on

आथिया ने विस्कॉज फैब्रिक की फ्रील साड़ी और उससे मिलता शर्ट पहन रखा था. अभिनेत्री ने खुले बालों व कम मेकअप के साथ अपना लुक नेचुरल रखा था. वहीं सुमित ने क्लासिक ग्रे रंग की 2-बटन शर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट और इसी रंग का पायजामा पहन रखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).