बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के फीके पड़ते स्टारडम को ये फिल्में देंगी नई ऊंचाई, रोमांस से लेकर इमोशन्स, एक्शन और कॉमेडी की होगी भरमार

आपने कहावत सुनी होगी, देर आए, दुरुस्त आए. अब इस कहावत को शाहरुख खान सही करने की पूरी कोशिश में हैं. आज किंग खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर हम आपके लिए उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के फीके पड़ते स्टारडम को ये फिल्में देंगी नई ऊंचाई, रोमांस से लेकर इमोशन्स, एक्शन और कॉमेडी की होगी भरमार
शाहरुख खान (Photo Credits: Twitter)

Shah Rukh Khan Birthday: आपने कहावत सुनी होगी, देर आए, दुरुस्त आए. अब इस कहावत को शाहरुख खान सही करने की पूरी कोशिश में हैं. बॉलीवुड के किंग खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. हर साल की तरह इस साल भी उनके घर मन्नत के सामने फैंस का जमावड़ा है. फैंस में भी इस साल कुछ अलग ही उत्साह है. इसके पीछे की वजह है शाहरुख द्वारा बैक टू बैक 3 फिल्मों का अनाउंसमेंट. ये तीनों फिल्में हरेक मायने में बड़े पर्दे पर एक नई रौनक ला सकती हैं और शाहरुख की डूबती स्टारडम को वापस ला सकती है.

शाहरुख खान अखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे. उसके बाद इस साल उन्होंने 3 फिल्मों रॉकेट्री, ब्रम्हास्त्र और लाल सिंह चड्ढा में कैमियो किया. पर अब फैंस उन्हें लीड रोल में देखना चाहते हैं. शाहरुख खुद अब अपने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते हैं. पहले रिलीज होगी पठान उसके बाद जवान और फिर डंकी.

पठान

शाहरुख खान और जॉन अब्राहम पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं. पठान एक स्टाइलिश एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है. यशराज ने पहले भी इसी तरह की फिल्म वॉर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म शाहरुख और जॉन के अलावा दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी. यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

जवान 

जवान फिल्म के लिए शाहरुख खान और साउथ इंडियन डायरेक्टर Atlee एक साथ आए हैं. यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 2 जून को 2023 को हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.  किंग खान ने पहले ही इस फिल्म के पोस्टर्स सभी भाषाओं में रिलीज कर दिए हैं.

डंकी

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान भी पहली बार साथ आए हैं. राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसे ब्लॉक बस्टर फिल्में बनाई हैं. इसलिए दर्शकों को इस जोड़ी से ढेरों उम्मीदें हैं. इस फिल्म में एसआरके साथ तापसी पन्नू भी दिखाई देंगी. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में वादा किया गया है कि फिल्म में कॉमेडी भर-भर के होगी. इमोशन्स और रोमांस की भी कोई कमी नहीं रहेगी. राजू हिरानी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).