The Vaccine War On Disney Plus Hotstar: विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार, डिज्नी प्लस हॉटस्टार को देनी पड़ी बड़ी कीमत!
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर ने वाकई दर्शकों के दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी. इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, फिल्म का 24 नवंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा.
The Vaccine War On Disney Plus Hotstar: विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर ने वाकई दर्शकों के दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी. इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, फिल्म का 24 नवंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा. हॉटस्टार ने भारी रकम देकर फिल्म के ओटीटी राइट्स लिए हैं. Dhootha Trailer: नागा चैतन्य की स्ट्रीमिंग डेब्यू सीरीज 'धूथा' का मनोरंजक ट्रेलर हुआ रिलीज, 1 दिसंबर को Prime Video पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
जी हां, लीडिंग डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार को द वैक्सीन वॉर के राइट्स मिल चुके हैं. हालांकि अभी तक अमाउंट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कीमत को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो कितना हो सकता है.
View this post on Instagram
खैर, ये दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर द वैक्सीन वॉर देखने का एक अलग अनुभव होगा. इसके साथ ही ऑडियंस घर बैठे फिल्म को एंजॉय कर पाएगी. बता दें, न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में इस फिल्म को खूब तारीफें मिली है, जहां कोविन 19 महामारी के दौरान कोवैक्सिन के विकास की भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि की कहानी पेश करने और इसके निर्माण में शामिल वैज्ञानिकों के प्रयासों पर प्रकाश डाली गई है.विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में नाना पाटेकर प्रमुख भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

