बॉलीवुड

The Kashmir Files की बॉक्स ऑफिस पर जारी है दमदार कमाई, अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देशभर में अपने किरदार और अपनी कहानी के चलते सभी का दिल जीत रही है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी उम्मीद से कई गुना अधिक बेहतर कलेक्शन दिखाई दे रही है.

The Kashmir Files की बॉक्स ऑफिस पर जारी है दमदार कमाई, अब तक किया इतने करोड़ का कलेक्शन
(Photo Credit : Twitter)

The Kashmir Files Box Office: विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देशभर में अपने किरदार और अपनी कहानी के चलते सभी का दिल जीत रही है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी उम्मीद से कई गुना अधिक बेहतर कलेक्शन दिखाई दे रही है. इस फिल्म ने अब तक 231.28 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह कलेक्शन के आंकड़े केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस से लिए गए हैं.

गौरतलब है कि 'द कश्मीर फाइल्स' के इर्द-गिर्द कई बड़ी फिल्में आई जिसमें राधेश्याम ,बच्चन पांडे और 'आरआरआर' जैसी फिल्में भी शामिल. लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती से पकड़ बनाए रखी और रिकॉर्ड तोड़ कमाई हासिल की.

कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां को बयां करते हैं इस फिल्म में अनुपम खेर ,मिथुन चक्रवर्ती, चिन्मय मंडलेकर समेत कई बड़े कलाकारों ने काम किया है. दर्शकों ने भी स्वयं को हाथों हाथ लिया और देशभर के सिनेमाघरों में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).