बॉलीवुड

Laxmmi Bomb के निर्देशक राघव लॉरेंस ट्रांसजेंडर समुदाय का मुद्दा उठाना चाहते थे

अक्षय कुमार अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' 9 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे निर्देशक राघव लॉरेंस का कहना है कि फिल्म में ट्रांसजेंडर समुदाय के मुद्दों को उठाने के लिए वह मजबूर हो गए.

Laxmmi Bomb के निर्देशक राघव लॉरेंस ट्रांसजेंडर समुदाय का मुद्दा उठाना चाहते थे
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' (Photo Credits: Twitter)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi Bomb) 9 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे निर्देशक राघव लॉरेंस (Raghava Lawrence) का कहना है कि फिल्म में ट्रांसजेंडर समुदाय के मुद्दों को उठाने के लिए वह मजबूर हो गए. फिल्म तमिल हॉरर कॉमेडी, 'मुनी 2: कंचना' की रीमेक है. इसे भी साल 2011 में लॉरेंस ने ही बनाई थी.

उन्होंने कहा, "मैं एक ट्रस्ट चलाता हूं और कुछ ट्रांसजेंडर्स ने मदद के लिए मेरे ट्रस्ट से संपर्क किया. जब मैंने उनकी बात सुनी, तो मुझे ऐसा लगा कि मुझे उनकी कहानी हर किसी को बतानी चाहिए, पहले कंचना के चरित्र के माध्यम से और अब इस फिल्म में लक्ष्मी के साथ. फिल्म देखने के बाद दर्शकों को पता चल जाएगा कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं. मैंने पहली बार हॉरर कॉमेडी शैली में ट्रांसजेंडर्स के बारे में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश को शामिल करने की कोशिश की. पात्रों को इस तरह लिखा जाता है कि दर्शक स्क्रीन पर किरदारों के विभिन्न रूपों का आनंद ले सकें." यह भी पढ़े: Laxmmi Bomb Trailer: अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर आज होगा रिलीज, नया पोस्टर आया सामने

फिल्म में अक्षय के सह-कलाकार कियारा आडवाणी, आयशा रजा मिश्रा, तुषार कपूर और शरद केलकर हैं. निर्देशक ने कहा, "कंचना के तमिल में रिलीज होने के बाद फिल्म को ट्रांसजेंडर्स से बहुत सराहना मिली. वे सीधे मेरे घर आए और मुझे आशीर्वाद दिया. इसलिए हिंदी में जब अक्षय सर वह भूमिका निभा रहे हैं, तो मेरा मानना है कि यह संदेश दर्शकों के व्यापक स्तर तक पहुंचेगा. इस भूमिका को स्वीकार करने और निभाने के लिए अक्षय सर को मेरा विशेष धन्यवाद." फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).