कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है बेल बॉटम, Akshay Kumar ने ट्वीट करके कहा- घबराहट लौट आई है
देश में अभी तक सभी सिनेमाघर पूरी तरह से खुले नहीं है. ऐसे में फिल्म की कमाई को लेकर हर कोई कशमकश में है कि बेल बॉटम देखने के लिए कितने लोग सिनेमाघरों का रुख करेंगे.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कोरोनावायरस दूसरी लहर के बाद यह पहली हिंदी फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हालांकि देश में अभी तक सभी सिनेमाघर पूरी तरह से खुले नहीं है. ऐसे में फिल्म की कमाई को लेकर हर कोई कशमकश में है कि फिल्म देखने के लिए लोग सिनेमाघरों का रुख करेंगे. इस बीच अक्षय ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करके फैंस से रिक्वेस्ट की और साथ ही अपनी अपनी घबराहट को भी जाहिर किया.
अक्षय ट्वीट करके लिखा की रिलीज के 1 दिन की पहले वाली घबराहट वापस आ गई है. आप लोगों के लिए एक बार फिर फ्रेंडली रिमाइंडर. बेल बॉटम कल रिलीज हो रही है. अभी टिकट बुक करें.
That nervousness of one day before the release is back and swear to God I’ve missed it. Here’s another friendly reminder :) #Bellbottom releasing tomorrow. BOOK TICKETS NOW:
Paytm: https://t.co/YdJ6rg8jIi
BMS: https://t.co/kLhrgRAOJB pic.twitter.com/yd5inWFuoI
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 18, 2021
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म हाल ही में बनकर तैयार हुई थी मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी की बजाए सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. प्लेन हाईजैक पर बेस्ड है इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

