बॉलीवुड

सैफ अली खान के लाइव इंटरव्यू में अचानक आए तैमूर ने पूछा ऐसा सवाल, कंफ्यूज हो गए छोटे नवाब

सैफ लाइव बातचित कर ही रहें होते है कि तभी तैमूर वहां आकर उनसे कुछ पूछने लग जाते हैं. अब तैमूर क्या पूछते हैं ये तो हम नहीं बता सकते क्योंकि खुद सैफ भी उनके इस सवाल को नहीं समझ पाते.

सैफ अली खान के लाइव इंटरव्यू में अचानक आए तैमूर ने पूछा ऐसा सवाल, कंफ्यूज हो गए छोटे नवाब
सैफ अली खान और तैमूर (Image Credit: Twitter)

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते बॉलीवुड के तमाम सितारें भी सोशल मीडिया के जरिये लोगों से जुड़ रहे हैं और अपने दिल का हाल और अपने मन की बात की लोगों से कह रहे हैं. तो वहीं कई सितारें लाइव वीडियो चैट के जरिये भी लोगों से जुड़ रहे हैं. हालांकि इस बातचीत के दौरान कई सेलेब्स के साथ फोटोबॉम्ब (Photobomb) का वाकया देखने को मिला. ऐसा ही कुछ अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ भी हुआ. दरअसल सैफ जब एक लाइव वीडियो इंटरव्यू कर रहे थे. तभी उनके साहबजादे तैमूर अचानक से आ जाते हैं और उनसे सवाल पूछने लग जाते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ लाइव बातचित कर ही रहें होते है कि तभी तैमूर वहां आकर उनसे कुछ पूछने लग जाते हैं. अब तैमूर क्या पूछते हैं ये तो हम नहीं बता सकते क्योंकि खुद सैफ भी उनके इस सवाल को नहीं समझ पाते. आप इस वीडियो में सैफ का रिएक्शन देख सकते हैं.

फिल्मों की बता करें सैफ इस इस साल 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ये जवानी है दीवानी और तानाजी. ये जवानी है दीवानी जहां बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई वहीं तानाजी ने जबरदस्त कमाई की. फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी हैं. इस फिल्म सैफ ने उदयभान राठोड़ का किरदार निभाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).