बॉलीवुड

Merry Christmas 2020: क्रिसमस पार्टी में तैमूर अली खान ने किया क्यूट डांस, करीना कपूर ने शेयर किया अपने रॉकस्टार का ये Video

क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली ने भी बेहद ग्रैंड अंदाज में पार्टी का आयोजन करके सभी के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. क्रिसमस के मौके पर परिवार के सदस्यों ने मानों गेटटूगेदर करके एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड किया

Merry Christmas 2020: क्रिसमस पार्टी में तैमूर अली खान ने किया क्यूट डांस, करीना कपूर ने शेयर किया अपने रॉकस्टार का ये Video
तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

Merry Christmas 2020: क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली ने भी बेहद ग्रैंड अंदाज में पार्टी का आयोजन करके सभी के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. क्रिसमस के मौके पर परिवार के सदस्यों ने मानों गेटटूगेदर करके एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड किया और पार्टी का आनंद लिया. इस पार्टी में जहां करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत अन्य सदस्य परिवार सहित नजर आए वहीं बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसमें शरीक हुए.

अब सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद क्यूट अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को करीना कपूर ने शेयर किया है. वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए करीना ने लिखा, "मेरा रॉकस्टार."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

ये भी पढ़ें: Merry Christmas 2020: क्रिसमस पर अलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग एक जुट हुआ कपूर खानदान, क्यूट अंदाज में दिखे तैमूर (See Photos)

वीडियो में तैमूर के पीछे आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया नजर आईं जोकि तैमूर का डांस देखकर सरप्राइज्ड नजर आए. कपूर फैमिली किस इस पार्टी में सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान भी पहुंचे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

ये भी पढ़ें: Taimur Ali Khan Turns 4: तैमूर अली खान के जन्मदिन पर मॉम करीना कपूर ने Video पोस्ट कर जताया प्यार, इस अंदाज में दिखे नन्हें राजकुमार

सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज देखने को मिली है जिसमें पूरा परिवार एक ही छत के नीचे क्रिसमस मनाता हुआ नजर आया. बात करें तैमूर की तो हाला ही में उन्होंने अपना चौथा जन्मदिन मनाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).