बॉलीवुड

तैमूर ने इस शानदार अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, तिरंगे का बैज लगाए दिखे सबसे छोटे नवाब

आज देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस (70th Republic Day) धूमधाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड के कई सितारों ने इस अवसर पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं दी है.

तैमूर ने इस शानदार अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, तिरंगे का बैज लगाए दिखे सबसे छोटे नवाब
तैमूर ने पापा सैफ और करीना के साथ मनाया गणतंत्र दिवस (Photo Credits: Yogen Shah)

आज देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस (70th  Republic Day) धूमधाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड के कई सितारों ने इस अवसर पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं दी है. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर (Taimur) भी हर त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाते हैं. आज भी उन्होंने शानदार अंदाज में गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया. तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में उनके साथ सैफ और करीना को भी देखा जा सकता है. इस बार सबसे छोटे नवाब ट्रेडिशनल अवतार में नजर आएं.

इन तस्वीरों में सैफ ने तैमूर को गोद में उठा रखा है. पिता और बेटे की जोड़ी तिरंगा फहराते हुए नजर आ रही हैं. साथ ही तैमूर की पॉकेट पर तिरंगे का बैज भी देखा जा सकता है. एक नजर डालिए तैमूर की क्यूट तस्वीरों पर:-

यह भी पढ़ें:-  2 साल के हुए तैमूर अली खान, पापा सैफ अली खान और मॉम करीना कपूर संग यहां मना रहे हैं जन्मदिन

आपको बता दें कि तैमूर को इससे पहले भी ट्रेडिशनल अवतार में देखा गया है. पिछले साल रक्षाबंधन के अवसर पर भी उन्हें ट्रेडिशनल कपड़ो में देखा गया था. उस समय भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. बता दें कि तैमूर बचपन से ही मीडिया के फेवरिट रहे हैं. अब तो वह फोटोग्राफर्स को पहचानने भी लगे हैं. कई दफा ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जिनमें तैमूर मीडिया को 'Hi' कहते हुए दिखें. तैमूर का यह क्यूट अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).