तापसी पन्नू का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- निर्देशक ने मुझे नारियल फेंककर मारा था
तापसी पन्नू बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस्स में से एक हैं. उन्होंने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड में भी अपने कदम रखे. तापसी ने पिछले कुछ सालो में कई कंटेंट बेस्ड फिल्म्स की हैं. उनकी अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आती है
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस्स में से एक हैं. उन्होंने साउथ की फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बॉलीवुड में भी अपने कदम रखे. तापसी ने पिछले कुछ सालो में कई कंटेंट बेस्ड फिल्म्स की हैं. उनकी अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आती है. अब पिंकविला से बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपने जिंदगी से जुड़े कई किस्सों के बारे में बताया. उन्होंने अपने एक चौंकाने वाले अनुभव के बारे में भी जिक्र किया.
तापसी ने बताया कि साउथ की फिल्मों के एक निर्देशक ने उन्हें नारियल फेंककर मारा था. तापसी ने कहा कि, "मेरे लिए वो एक शॉक था क्योंकि मुझे नहीं लगा था कि ऐसा होगा. मेरे लिए उस निर्देशक को समझना बेहद मुश्किल था. ये उनका एक महिला की खूबसूरती की प्रशंसा करने का तरीका था क्योंकि वो उनकी तुलना फूल और फलों से करते थे. मैं ये कहकर अपना मजाक उड़ाती थी कि मुझे नारियल मिला और बाकी सबको फूल या कोई कोमल फल."
आपको बता दें कि तापसी पन्नू हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आईं हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, निथ्या मेनन और शरमन जोशी भी अहम रोल में है. फिल्म में तापसी ने एक स्पेस साइंटिस्ट का किरदार निभाया है. 'मिशन' मंगल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

