फैन ने कहा- तुम्हारे शरीर के अंग पसंद है, तापसी पन्नू ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. ट्विटर पर तापसी के तकरीबन 3.69 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तापसी के हर एक ट्वीट पर उनके फैन्स अपनी प्रतिक्रिया देते हैं.
अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. ट्विटर पर तापसी के तकरीबन 3.69 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तापसी के हर एक ट्वीट पर उनके फैन्स अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. ऐसे में कई दफा उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में तापसी के बारे में एक सोशल मीडिया यूजर ने भद्दा कमेंट किया था. तापसी ने उसके इस कमेंट का करारा जवाब दिया. सोशल मीडिया पर तापसी के इस जवाब की चर्चा हर तरफ हो रही हैं.
दरअसल, तापसी को टैग करते हुए एक फैन ने लिखा था कि, "तुम्हारे शरीर के अंग पसंद है." इस कमेंट का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तापसी ने लिखा कि, "क्या बात! अच्छा मुझे यह बताओ कि कौन सा अंग तुम्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं? मुझे तो मेरा दिमाग काफी अच्छा लगता है."
Wow! I like them too. BTW which is your favourite ? Mine is the cerebrum. https://t.co/3k8YDbAL64
— taapsee pannu (@taapsee) December 17, 2018
यह भी पढ़ें:- फिल्म मुल्क को लेकर तापसी पन्नू ने कहा-कुछ समुदायों को निशाना बनाए जाने से परेशान हूं
आपको बता दें कि तापसी पन्नू को 'पिंक' और 'मुल्क' जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है. उनके अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते हैं. इस साल भी वह 'मनमर्जियां', 'मुल्क' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में नजर आई. तीनों ही फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया. अब उन्हें जल्द ही फिल्म 'मिशन मंगल' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारें भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2018 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

