सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के रिश्ते को 2 साल हुए पूरे, फोटो शेयर कर पुरानी यादों को किया ताजा
सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब खबरों में हैं. हाल ही में दोनों के रिश्ते को 2 साल पूरे हो चुके हैं. इन 2 सालों में कपल की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है. इस खास मौके पर सुष्मिता ने रोहमन का नाम रोमांस रखा है. सुष्मिता का यह रोमांटिक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा हैं.
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब खबरों में हैं. वह खुलकर अपनी मोहब्बत के बारे में बात करती हैं. हाल ही में दोनों के रिश्ते को 2 साल पूरे हो चुके हैं. इन 2 सालों में कपल की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली है. इस खास मौके पर सुष्मिता ने रोहमन का नाम रोमांस रखा है. सुष्मिता का यह रोमांटिक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा हैं.
सुष्मिता और रोहमन के रिश्ते को दो साल पूरे हो चुके हैं. इस खुशी के मौके पर एक्ट्रेस ने रोहमन और अपनी खुबसुरत फोटो को शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया हैं. सुष्मिता ने रोहमन को प्यार भरे अंदाज से विश करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब सुष ने अपनी रूह से मुलाकात की. हैशटैग हैप्पी एनिवर्सरी जान. मैं और मेरे बच्चे तुमसे बहुत प्यार करते हैं." यह भी पढ़े: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन करने जा रहें हैं बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म से करेंगे धमाका
बता दें कि सुष्मिता और रोहमन पहली बार सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने एक दुसरे से बातचीत की. पहली मुलाकात के लिए रोहन ने सुष्मिता को फुटबॉल ग्राउंड पर अपना मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था, वहीं कॉफी डेट के लिए भी ऑफर किया था. सुष्मिता को रोहमन का यह अंदाज बेहद पसंद आया था जिस वजह से वो रोहमन के प्यार में डूब गई. आज उनके रिश्ते को 2 साल पूरे हो चुके हैं. वहीं अब फैंस को सुष्मिता की शादी का हैं बेसब्री से इंतजार.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

