सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR कराई दर्ज, एक्ट्रेस पर लगे ये गंभीर आरोप लगाए
रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना पुलिस की एक टीम मुंबई गई है, जो सुशांत सिंह राजपूत के मामले की तहकीकात करेगी.
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह (KK Singh) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ पटना (Patna) के राजीवनगर के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने रिया के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सुशांत के पिता ने रिया पर अकाउंट से पैसे निकालने के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. जिसमें रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है. राजीवनगर थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना पुलिस की एक टीम मुंबई गई है, जो पूरे मामले की तहकीकात करेगी. सूत्रों का कहना है कि पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई रवाना की गई है.
के के सिंह के लगाए आरोप की FIR कॉपी अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इस कॉपी में सुशांत के पिता द्वारा लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह देखने को मिल रहें हैं. तो आइए जानते है कि केके सिंह ने रिया सहित लोगों पर क्या आरोप लगाए हैं.
#SushanthSinghRajput ‘s father files FIR against #RheaChakraborty blaming her for Sushant’s suicide. This is the copy of the FIR registered by Patna police. pic.twitter.com/PnPUWdyFYi
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) July 28, 2020
रिया के परिवार की सुशांत की जिंदगी में काफी दखलंदाजी बढ़ गई थी. सुशांत के प्रोजेक्ट, उनके बिजनेस और फाइनेंस डील्स भी रिया करती थीं.
सुशांत इंडस्ट्री छोड़कर केरल के कुर्ग में शिफ्ट होना चाहते थे लेकिन रिया उनके इस फैसले के खिलाफ थी.
रिया ने सुशांत के अकाउंट काफी पैसे ज्वेलरी, क्रेडिट कार्ड्स, जरूरी डाक्यूमेंट्स, लैपटॉप और मेडिकल रिकार्ड्स लेकिन 6 जून को घर छोड़ दिया था.
सुशांत के पिता के अनुसार उनके बेटे के अकाउंट में 17 करोड़ रुपए थे लेकिन महीने भर में 15 करोड़ रुपए दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं. इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड के डिटेल के बारे में जांच की जानी चाहिए.
सुशांत के डिप्रेशन के इलाज की जिम्मेदारी भी रिया ने ली थी. डॉक्टर से लेकर हर फैसला रिया ने ही लिया था. सुशांत की बीमारी के बारे में रिया ने उनके परिवार से छुपाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

