सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर ने बनाया यूट्यूब पर ये बड़ा रिकॉर्ड, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
सुशांत की इस फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाले ट्रेलर में अपना नाम बना लिया है. दिल बेचारा के ट्रेलर को यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच भले ही ना हो लेकिन वो फैंस के दिलों पर हमेशा राज करते रहेंगे. यही वजह है कि फैंस भी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) पर जमकर अपना प्यार लुटा रहें हैं. फैंस के इसी प्यार के चलते अब फिल्म के ट्रेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल सुशांत की इस फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाले ट्रेलर में अपना नाम बना लिया है. दिल बेचारा के ट्रेलर को यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
दरअसल इससे पहले दिल बेचारा के ट्रेलर में 24 घंटे में भी सबसे ज्यादा लाइक्स पाने का रिकॉर्ड अपने नाम बनाया था. हालांकि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक्स Luis Fonsi के गाने Despacito के पास है. जिसे 38 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं.
आपको बता दे कि आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित घर पर सुसाइड कर लिया था. जिसके बाद से मुंबई पुलिस उनकी आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी हुई हैं. जिसके लिए वो अब 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है.
आपको बता दे कि सुशांत की फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई से डिजनी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद रहेगी. जिसके कोई यूजर बिना किसी सबस्क्रिब्शन के देख सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

