क्या कृति सेनन की वजह से एवेंजर्स एंडगेम खत्म होने से पहले ही थिएटर से बाहर निकले सुशांत सिंह राजपूत ?
इन दिनों हर किसी पर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' (Avengers Endgame) का खुमार चढ़ा हुआ है. यह एवेंगेर्स सीरीज की आखिरी फिल्म है और इसके लिए फैन्स काफी समय से उत्साहित थे. बॉलीवुड सितारें भी एवेंगेर्स सीरीज की फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं
इन दिनों हर किसी पर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' (Avengers Endgame) का खुमार चढ़ा हुआ है. यह एवेंगेर्स सीरीज की आखिरी फिल्म है और इसके लिए फैन्स काफी समय से उत्साहित थे. बॉलीवुड सितारें भी एवेंगेर्स सीरीज की फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं. हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई में फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. तारा सुतारिया, अनन्या पांडे, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ,कृति सेनन (Kriti Sanon) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) जैसे कई स्टार्स इस फिल्म को देखने वहां पर पहुंचे थे.
खबरों की माने तो कृति अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ फिल्म देखने पहुंची थी. सुशांत सिंह राजपूत की एंट्री से पहले ही कृति अपनी सीट पर बैठ चुकी थीं. उस दौरान दोनों को आमना सामना तो नहीं हुआ. इंटरवल में दोनों एक दूसरे से टकरा सकते थे मगर सुशांत 15 मिनट पहले ही थिएटर से निकल गए. फिल्म का महत्वपूर्ण सीन चल रहा था और ऐसे में एक्टर का वहां से निकलना हैरान करने वाली बात है.
यह भी पढ़ें:- एक्स गर्लफ्रेंड कृति सेनन के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने दिया यह चौंका देने वाला बयान
आपको बता दें कि कृति और सुशांत ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था. फिल्म 'राबता' की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत को जल्द ही ड्राइव, छिछोरे और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. वहीं कृति सेनन हाउसफुल 4, अर्जुन पटियाला और पानीपत में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

