Sushant Singh Rajput Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पितानी ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया अपना बयान
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए एक हफ्ता बीत चुका है. 14 जून, रविवार को खबर आई थी कि सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए.
Sushant Singh Rajput Suicide Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए एक हफ्ता बीत चुका है. 14 जून, रविवार को खबर आई थी कि सुशांत ने अपने बांद्रा (Bandra) स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए. उनके फैंस के लिए भी इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल था कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक तरफ जहां सुशांत के पोस्ट मार्टम रिपोर्ट (Post Mortem) में ये बात सामने आई थी कि फांसी लगाने के कारण सुशांत की मौत हू है वहीं पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में हुई है. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से पूछताछ के बाद अब उनके फ्लैट मेट सिद्धार्थ पितानी (Siddharth Pitani) से भी पुलिस ने पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया.
सिद्धार्थ बीते दिनों बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट किये गए थे. ब्लैक टी-शर्ट और मास्क पहने सुशांत बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) पहुंचे थे. याद दिला दें कि इस केस में पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे तक सवाल-जवाब किया था. ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की निर्देशक महेश भट्ट संग पुरानी फोटोज हुई Viral, फैंस ने उठाए कई सवाल
View this post on Instagram
सुशांत की मौत को लेकर आरोप भी लगते आए हैं कि वो डिप्रेशन (Depression) के चलते परेशान थे और इसी के कारण उन्होंने सुसाइड किया. सुशांत की मौत को मर्डर का नाम भी दिया जा रहा था. इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने ट्विटर पर बयान दिया था कि पुलिस सुशांत की बॉलीवुड में दुश्मनी के एंगल से भी जांच करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

