सुशांत सिंह राजपूत की जान बचा सकती थी अंकिता लोखंडे? प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने लिखा इमोशनल पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त संदीप सिंह (Sandip Ssingh) ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में संदीप ने सुशांत के संग बिताए पलों को याद करने के साथ कहा कि अगर हम साथ होते तो तुम कभी ऐसा कदम नहीं उठाते.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं रहें. उन्होंने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुशांत के इस कदम ने सभी को बड़ा झटका दिया है. ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त संदीप सिंह (Sandip Ssingh) ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में संदीप ने सुशांत के संग बिताए पलों को याद करने के साथ कहा कि अगर हम साथ होते तो तुम कभी ऐसा कदम नहीं उठाते.
संदीप सिंह ने अपने इस पोस्ट में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को मेंशन करते हुए लिखा कि हर बीतते दिन के साथ मेरे दिमाग में एक बार बार आ रही है कि अगर हम लोग थोड़ा प्रयास करते तो उसे ऐसा करने से रोक सकते थे उसकी जान बचा सकते थे. तुम लोग भले ही अलग हो गए हो लेकिन तुमने हमेशा उसकी सलामती की दुआ मांगी. तुमारा प्यार पवित्र था. तुमने आज भी अपने घर की नेम प्लेट से उसका नाम नहीं हटाया है. हम एक फैमिली जैसे साथ में रहते थे. सभी बातों को याद कर मेरा दिल रोता है.
संदीप सिंह इसे आगे अपने पोस्ट में साथ बिताए पलों और वादों की भी बात की. आपको बता दे कि सुशांत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे संदीप सिंह के साथ ही उनके परिवार के साथ मिलने पहुंची थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

