सुशांत सिंह राजपूत के अच्छे और बुरे दिनों का साथी रहा है ये पेट डॉग, एक्टर की मौत के बाद हुआ ऐसा हाल, देखें Photo
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जहां उनके लाखों चाहनेवाले फैंस, रिश्तेदार और परिवार वाले शोक में डूबे हैं वहीं उनका एक और करीबी सदस्य से जो उनके चले जाने से पूरी तरह से टूट चूका है. वो है सुशांत का पेट डॉग फज. सुशांत के अच्छे और बुरा दिनों का साथी रहा ये पेट उन्हीं के साथ रहा करता था.
RIP Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जहां उनके लाखों चाहनेवाले फैंस, रिश्तेदार और परिवार वाले शोक में डूबे हैं वहीं उनका एक और करीबी सदस्य है जो उनके चले जाने से पूरी तरह से टूट चूका है. वो है सुशांत का पेट डॉग फज (Pet Dog Fudge). सुशांत के अच्छे और बुरे दिनों का साथी रहा ये पेट उन्हीं के साथ रहा करता था. लेकिन अब उनके चले जाने के बाद वो बिलकुल अकेला और मायूस नजर आता है.
मनवीर गुर्जर (Maveer Gurjar) ने फज की एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है जिसमें देखा गया कि फज सुशांत की फोटो को मोबाइल पर देख रहा है. इसी के साथ एक और फोटो को देखने मिली जहां सूट बूट में सजे सुशांत कहीं जाने से पहले फज को पकड़े हुए हैं.
इंटरनेट पर ये दिल छू लेने वाली तस्वीर खूब वायरल (Viral) हो रही है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि कुत्ते हमेशा से ही वफादार होते आए हैं और फज में भी वही बात देखने को मिल रही है. फज सुशांत के साथ अक्सर खेला करते और उनके साथ टाइम स्पेंड किया करते. इंटरनेट पर एक वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें सुशांत गार्डन में उनके साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
💔😭😥 pic.twitter.com/ix0AjuSaHB
— 𝑇𝑎𝑠𝑙𝑒𝑒𝑚 𝐴𝑟𝑓𝑎 𝐴𝑛𝑠𝑎𝑟𝑖 (@Tasleem02828920) June 17, 2020
लेकिन दुख की बात ये है कि न तो अब वो दिन कभी वापस लौटेंगे और ना ही सुशांत. आपको बता दें कि सुशांत की मौत के बाद कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि (Tribute) दी है. फिलहाल उनकी आत्महत्या का कारण नहीं पता चल पाया और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) इस केस की सिरे से जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

