बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput के पिता KK Singh अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई ये तस्वीर 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को ह्रदय संबंधित शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केके सिंह को फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.

Sushant Singh Rajput के पिता KK Singh अस्पताल में हुए भर्ती, सामने आई ये तस्वीर 
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और उनकी बहन प्रियंका सिंह और नीतू सिंह (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Father Hospitalized: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (KK Singh) को ह्रदय संबंधित शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केके सिंह को फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल (Asian Hospital, Faridabad) में भर्ती कराया गया है जहां से उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. इस फोटो में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और नीतू सिंह अपने पिता के साथ नजर आईं. तस्वीर में केके सिंह अस्पताल बेड पर नजर आए.

सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत के पिता एशियन अस्पताल फरीदाबाद में ह्रदय संबंधित शिकायतों के चलते भर्ती हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें: KK Singh Files Complaint to IMC: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने डॉक्टर सूसन वॉकर के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल में दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि सुशांत के परिवार में अब उनके पिता और उनकी 4 बहनें प्रियंका, नीतू, श्वेता और मीतू सिंह हैं. कुछ ही समय रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के साथ कानूनी जंग के दौरन अपने वकील विकास सिंह के जरिए सुशांत के पिता केके सिंह ने ये बात स्पष्ट करते हुए बताया था उनके परिवार में सिर्फ ये लोग शामिल हैं. उनके अलावा उनके परिवार की ओर से बयानबाजी करने वाले को वो इसका अधिकार नहीं देते.

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर अपने बेटे सुशांत को फंसाने तथा उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बिहार में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंपते हुए इस केस की सिरे से जांच शुरू की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).