Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के लिए जारी है न्याय की मांग, श्रीलंका में लगाए गए #JusticeforSSR के बिलबोर्ड

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शनिवार को श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की. बिलबोर्ड में उनके भाई व अभिनेता सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई.

सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने शनिवार को श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की. बिलबोर्ड में उनके भाई व अभिनेता सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई. श्वेता ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पूरे श्रीलंका में लगे होर्डिग की तस्वीरें साझा कीं. उसमें सुशांत की तस्वीर के साथ न्याय की मांग की गई है. होर्डिग में सुशांतजस्टिसनाउ और श्रीलंकायूनाइटेडफोरएसएसआर हैशटैग हैं. पोस्ट के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, "धन्यवाद श्रीलंका."

इससे पहले अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती की जमानत के बाद श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि सुशांत का परिवार दिवंगत अभिनेता के लिए न्याय के लिए धैर्य के साथ लड़ रहा है. ब्राजील के उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो की लिखी बहुचर्चित किताब का एक उद्धरण साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "भले ही हमारे पास अभी तक सभी जवाब नहीं है, लेकिन हमारे पास हैशटैगधैर्य, यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एम्स डॉक्टर के कथित लीक्ड ऑडियो टेप पर उठाया बड़ा सवाल!

हैशटैहसाहस, हैशटैगविश्वास, हैशटैगभगवान हैं." सोशल मीडिया पोस्ट पर कोएल्हो के लिखे उपन्यास का एक पेज साझा किया, जिसमें लिखा था, "आध्यात्मिक मार्ग पर दो सबसे कठिन परीक्षण, सही समय की प्रतीक्षा करने के लिए धैर्य और हम जो भी सामना करते हैं, उससे निराश न होने का साहस है." सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस का कहना था कि अभिनेता ने आत्महत्या की है, हालांकि बाद में इस मामले को सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड