बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput के सी व्यू फ्लैट में रहने का मौका! चुकाना होगा इतना किराया

सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित सी व्यू फ्लैट को किराए पर दिया जा रहा ही. इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को प्रति महीने 4 लाख रूपए का किराया देना होगा. सुशांत ने इस अपार्टमेंट को दिसंबर 2019 में साढ़े चार लाख रूपए में किराए पर लिया था.

Sushant Singh Rajput के सी व्यू फ्लैट में रहने का मौका! चुकाना होगा इतना किराया
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Sushant Singh Rajput Apartment Available for Rent: सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित सी व्यू फ्लैट को किराए पर दिया जा रहा ही. इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को प्रति महीने 4 लाख रूपए का किराया देना होगा. सुशांत ने इस अपार्टमेंट को दिसंबर 2019 में साढ़े चार लाख रूपए में किराए पर लिया था. एक सेलेब्रिटी ब्रोकर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस अप्र्त्मेंट को किराए पर देने की घोषणा की गई है लेकिन इसे इसे किराएदार मिलना अभी बाकी है.

ई-टाइम्स की रिपोर्ट में प्रॉपर्टी ब्रोकर ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इसे लेकर ज्यादा ग्राहक नहीं आए हैं. हालांकि जो कोई भी इसे किराए पर लेने के लिए पूछताछ करने आया उसने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी बात की. रियलिटी फर्म ने जानकारी दी कि सुशांत का ये फ्लैट कलात्मक लोगों के लिए बेस्ट है. समुद्र के करीब स्थित ये अपार्टमेंट उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो काम के चलते मुंबई आए हैं.

सुशांत ने मोंट ब्लैंक (Mont Blanc) नाम के अपने इस अपार्टमेंट को 36 महीनों के लिए रेंट पर किया था और वो यहां दिसंबर 2022 तक रिया चक्रवर्ती, अपने दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और अपने दो नौकर केशव और नीरज के साथ रहने वाले थे. सुशांत को 14 जून, 2020 को उनके बेडरूम में मृत पाया गया था. इस मामले में ड्रग्स केस को लेकर एक्टर के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी न्यायिक हिरासत में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).