क्या बढ़ रही हैं सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की नजदीकियां ?
सुशांत अपनी कोस्टार सारा के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद कर रहे है. सारा के घर पर सुशांत ने अपना बर्थडे मनाया था.
बॉलीवुड (Bollywood) में लिंक अप्स और ब्रेकअप की खबरें आए दिन सुर्ख़ियों में रहती है. आज हम आपके लिए ऐसी ही एक चटपटी खबर लेकर आए हैं. फिल्म 'केदारनाथ'(Kedarnath) की हिट जोड़ी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बीच नजदीकिया बढ़ने लगी हैं. जी हां आपको बता दें कि कृति सेनन (Kriti Sanon)और सुशांत सिंह का ब्रेकअप हो चुका हैं. ऐसे में सुशांत और कृति अपनी निजी जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं. सूत्रों की माने तो सुशांत अपनी कोस्टार सारा के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद कर रहे हैं.
आपको बता दें कि सुशांत के बर्थडे (Birthday) के दिन उनकी एक्स- गर्लफ्रेंड कृति को उनके घर के बाहर स्पॉट किया गया था. ऐसा लगा कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया हैं . लेकिन उसके कुछ मिनट के बाद कृति पार्टी से निकल गयी. सुशांत मीडिया को पोज देने के लिए नीचे आए थे. सूत्रों की माने तो, सुशांत दूसरे गेट से सारा को पिक अप करने गए. फिर उसके बाद सुशांत मीडिया से बचते हुए वहां से नौ दो ग्यारह हो गए. बता दें कि सारा के घर पर सुशांत ने अपना बर्थडे मनाया था.
View this post on Instagram
That feeling when another #kedarnath song is about to drop 🤗👀❤️🤩 #love #laugh #moments #tfw
हालांकि, ये दोनों एक साथ मीडिया के सामने आने से बचते हैं. बता दें कि सुशांत और सारा जब शॉपिंग मॉल से बाहर निकल रहे थे, उस वक्त जब एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खीचनी चाही, तब सुशांत ने उन्हें फोटो न क्लिक करने की गुजारिश की . इतना ही नहीं उमंग अवार्ड शो में सुशांत अपना डांस परफॉर्मेंस पूरा करने के बाद तुरंत ही सारा का पहला स्टेज परफॉर्मेंस देखने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए आगे आकर बैठ गए. परफॉर्मेंस ख़त्म होने के बाद दोनों एक साथ वहां से निकल गए. वैसे इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की हैं. लेकिन इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देख कर यह कहना गलत नहीं होगा की इन दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन चुका हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2019 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

