बॉलीवुड

सनी लियोन कैलीफोर्निया में खिलखिलाती धूप का आनंद लेती दिखीं

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन आजकल अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही हैं. इस बीच वह अपने लिए कुछ खाली वक्त निकालकर यहां की खिलखिलाती धूप का आनंद लेती नजर आईं. सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह एक नीले रंग की समर कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को देखकर मालूम पड़ता है कि यह शायद उनके घर की छत पर ली गई होगी.

सनी लियोन कैलीफोर्निया में खिलखिलाती धूप का आनंद लेती दिखीं
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) आजकल अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही हैं. इस बीच वह अपने लिए कुछ खाली वक्त निकालकर यहां की खिलखिलाती धूप का आनंद लेती नजर आईं. सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह एक नीले रंग की समर कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को देखकर मालूम पड़ता है कि यह शायद उनके घर की छत पर ली गई होगी.

तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, "कैलीफोर्निया की धूप और ताजा हवा को कोई मात नहीं दे सकता है." बुधवार को सनी ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आईं. वह इन दिनों अपने लिए सब्जियां उगा रही हैं और एनिमल लनिर्ंग सेंटर का दौरा भी कर रही हैं, जहां वह एक जिराफ को कुछ खिलाती नजर आईं. यह भी पढ़े: सनी लियोन ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

 

View this post on Instagram

 

Nothing beats the California sun and fresh air!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी अपने परिवार के साथ मई में ही अमेरिका के लिए रवाना हो गई थीं क्योंकि उनका मानना था कि महामारी में वह भारत के मुकाबले अमेरिका में ही ज्यादा सुरक्षित रहेंगी. आने वाले समय में सनी 'वीरामादेवी' और 'कोका कोला' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).