Sunny Deol ने धर्मेंद्र और शबाना आज़मी के किस पर दी प्रतिक्रिया, बोले - यह हमारे जींस में है (Watch Video)
सनी देओल से पूछे जाने पर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच में एक किसिंग सीन फिल्माया गया है, जिसको लेकर चर्चाएं गर्म हैं. इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? इस पर सनी ने कहा - यह एक रोमांटिक सीन है और यह हमारे जींस में है.
Sunny Deol On Dharmendra-Shabana Kiss: सनी देओल स्टारर गदर 2 सिनेमाघरों में धमाका मचाए हुए है इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 173 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है. इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने सोमवार को फिल्म के लिए सक्सेस मीट का आयोजन किया था जहां पर सनी देओल से पूछे जाने पर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच में एक किसिंग सीन फिल्माया गया है, जिसको लेकर चर्चाएं गर्म हैं. इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? इस पर सनी ने कहा - यह एक रोमांटिक सीन है और यह हमारे जींस में है.
आपको बता दें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म में आलिया भट्ट रणबीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र शबाना आज़मी और जया बच्चन प्रमुख भूमिका में है. यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया है. यह फिल्म 130 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में अभी तक सफल रही है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
बात करें गदर 2 की तो यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल है. अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सनी के अलावा अमीषा पटेल उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

