Sunil Grover Comedy Video: सुनील ग्रोवर ने टोपी बहु बनकर 'साथ निभाना साथिया' के मजेदार लैपटॉप सीन को किया रीक्रिएट, देखें वीडियो
सुनील ग्रोवर अपने कॉमिक अंदाज से अक्सर दर्शकों को खूब हंसाते आए हैं. कॉमेडी शोज हो या फिर रियलिटी शोज या अवॉर्ड सेरेमनी, अपने अलग-अलग किरदार से वो लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते.
Sunil Grover Comedy Video: सुनील ग्रोवर अपने कॉमिक अंदाज से अक्सर दर्शकों को खूब हंसाते आए हैं. कॉमेडी शोज हो या फिर रियलिटी शोज या अवॉर्ड सेरेमनी, अपने अलग-अलग किरदार से वो लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. सुनील इन दिनों ओने टीवी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में नजर आ रहे हैं जोकि स्टार भारत पर प्रसारित किया जा रहा है. इस शो के लिए वो कई सारे गेटअप्स में दर्शकों को एंटरटेन कर चुके हैं.
सुनील ने आज सोशल मडिया पर अपना बेहद कॉमेडी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' के कॉमिक लैपटॉप सीन को रीक्रिएट करते हुए नजर आए. सुनील यहां गोपी बहु की जगह टोपी बहु बनकर उसी अंदाज में लैपटॉप की धुलाई करते दिखे.
सुनील ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "टोपी बहु घर के काम करेगी आज रात 8 बजे स्टार भारत पर." इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी हंस रहे हैं इसपर कमेंट करके सुनील की एक्टिंग की प्रशंसा कर रहे हैं.
आपको बता दें कि टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के एक एपिसोड में राशी (रुचा हसब्निस) ने गोपी बहु (जिया मानेक) को उनके पति एहम (मोहम्मद नाजिम) का लैपटॉप धोने के लिए मना लिया था. इसके बाद गोपी बहु ने अपने पति का लैपटॉप धोकर उसे सुखाने रख दिया था. शो का ये सीन काफी चर्चा में आया था और इंटरनेट पर भी काफी वायरल हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

