पटौदी पैलेस में शूट हुए हैं 'तांडव' के कई सीन्स, सुनील ग्रोवर ने किया खुलासा
कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'तांडव' से जुड़ी कुछ बातें शेयर की. उन्होंने कहा कि सीरीज के कई सीन्स की शूटिंग पटौदी पैलेस में हुई. सुनील ने कहा, "हमने सर्दियों के मौसम में पटौदी पैलेस में अपने सीरीज के कई दृश्यों की शूटिंग की. यह बहुत ही सुंदर जगह है और सर्दियों में यहां जरुर जाना चाहिए.
कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) से जुड़ी कुछ बातें शेयर की. उन्होंने कहा कि सीरीज के कई सीन्स की शूटिंग पटौदी पैलेस में हुई. सुनील ने कहा, "हमने सर्दियों के मौसम में पटौदी पैलेस में अपने सीरीज के कई दृश्यों की शूटिंग की. यह बहुत ही सुंदर जगह है और सर्दियों में यहां जरुर जाना चाहिए. वहां पर टाइगर पटौदी साहब की बहुत सी तस्वीरें हैं, जहां वे क्रिकेट खेलते थे."
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित नौ-भाग की राजनीतिक सीरीज में सैफ अली खान (Saif Ali Khan), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia), तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) और सुनील ग्रोवर हैं. जफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर इस वेब शो का निर्माण किया है. यह भी पढ़े: Sunil Grover Comedy Video: सुनील ग्रोवर ने टोपी बहु बनकर ‘साथ निभाना साथिया’ के मजेदार लैपटॉप सीन को किया रीक्रिएट, देखें वीडियो
View this post on Instagram
इस शो में डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मो जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हेटेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी सहित अन्य कलाकार शामिल हैं. यह सीरीज 15 जनवरी 2021 से प्रीमियर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

