Suhana Khan Photos: सुहाना खान ने फिर शेयर की खूबसूरत फोटोज, अंदाज देख सेलेब्स भी लुटा रहें हैं प्यार
सुहाना ने अभी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं किया है लेकिन उससे पहले ही उनकी लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोविंग देखने मिल रही है. सुहाना भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज़ दिखाते रहती हैं.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तरह उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते रहती है. जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं. सुहाना इन दिनों अमेरिका से पढ़ाई कर रही हैं. जहां वह है एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं. दरअसल सुहाना अपने पिता शाहरूख की तरह बॉलीवुड में करियर बनाना चाहती है जिसके लिए वह फिल्म मेकिंग के सभी गुण सीख रही हैं.
हालांकि सुहाना ने अभी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं किया है लेकिन उससे पहले ही उनकी लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोविंग देखने मिल रही है. सुहाना भी अपने फैंस को निराश नहीं करती और आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज़ दिखाते रहती हैं. ऐसे में सुहाना खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बेहद ही इंटरेस्टिंग फोटो शेयर की है. जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. इस फोटो में सुहाना अपनी बालकनी में खड़ी दिखाई दे रही हैं. मरून कलर के टॉप में सुहाना का लुक देखने लायक है.

सुहाना की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं. महीप कपूर, शनाया कपूर, भावना पांडे जैसे कई सेलेब्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर सुहाना के इस फोटो की तारीफ की है. आपको बता दें कि सुहाना खान वैसे बॉलीवुड में कब तक डेब्यू करेंगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन शाहरुख खान के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेहद ही बेकरार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

