बॉलीवुड

क्रॉप टॉप में क्यूट दिखीं Suhana Khan, कैमरे को किया नजर अंदाज, फैंस बोले-अभी डर रही हैं बाद में आदत पड़ जाएगी

सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील हुआ था, जो दर्शको पसंद आया. इस फिल्म में खुशी कपूर भी नजर आएंगी. फिल्म 2023 में डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

क्रॉप टॉप में क्यूट दिखीं Suhana Khan,  कैमरे को किया नजर अंदाज, फैंस बोले-अभी डर रही हैं बाद में आदत पड़ जाएगी
Viral Bhayani (Photo Credits: Instagram)

Suhana Khan Cute Avatar: शाहरुख खान के बच्चे वैसे तो हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहे हैं. पर अब जब सुहाना खान बॉलीवुड में एंट्री ले रहीं हैं तो पैपराजी का उनके पीछे घूमना स्वाभाविक है. मंगलवार को सुहाना अंधेरी में स्पॉट हुईं, उन्होंने व्हाईट कलर का क्रॉप टॉप और मैचिंग टाइट पैंट पहना हुआ था. इस लुक में सुहाना काफी क्यूट लग रही थीं. उन्होंने व्हाइट कलक का हैंड बैग कैरी किया हुआ था साथ ही उनके हाथ में पानी का एक बॉटल और मोबाइल था.

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गाड़ी से उतरते ही पैपराजी को देख सुहाना खान एक मिनट के लिए तो भौचक्की रह गईं और फिर पैपराजी के कैमरों को नजरअंदाज करते हुए वे आगे बढ़ बढ़ने लगीं. पैपराजी ने उनसे कहा, सुहाना जी रुकिए अभी तो आपकी मूवी आ रही है, अभी क्या टेंशन है?, और हमारा चेहरा भी याद करके रखिए डेली मिलेंगे. पर सुहाना बिना पोज दिए आगे बढ़ती रहीं और बिल्डिंग के अंदर चली गईं.

सुहाना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक फैंन ने कहा, अभी डर रही हैं बाद में आदत पड़ जाएगी.  वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, सुहाना मासूम है.

सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील हुआ था, जो दर्शको पसंद आया. इस फिल्म में खुशी कपूर भी नजर आएंगी. फिल्म 2023 में डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).