Stree 2 Box Office Collection: हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई सेंचुरी, श्रद्धा कपूर और राजकुमार की फिल्म पर दर्शकों ने लुटाया प्यार
हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में धमाका मचाते हुए 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता दर्ज की है. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 100.10 करोड़ रुपये की कमाई कर सेंचुरी पूरा किया है.
Stree 2 Box Office Collection: हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में धमाका मचाते हुए 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता दर्ज की है. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 100.10 करोड़ रुपये की कमाई कर सेंचुरी पूरा किया है. इस सफलता का श्रेय फिल्म के जबरदस्त कंटेंट और स्टार कास्ट को जाता है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने मिल रहा है. इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा है. Stree 2 Review: डर और हास्य का शानदार मिश्रण है ‘स्त्री 2’, फिल्म में आपके लिए है ख़ास सरप्राइज
फिल्म के पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार की प्रिव्यू: 9.40 करोड़
गुरुवार: 55.40 करोड़
शुक्रवार: 35.30 करोड़
'स्त्री 2' की कास्ट में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और यह 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है.
स्त्री 2 ने कमाए 100 करोड़
View this post on Instagram
दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है, जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई है. 'स्त्री 2' ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है बल्कि उनके दिलों में भी जगह बनाई है. आने वाले शनिवार और रविवार में फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

