बॉलीवुड

Salman Khan की अगली फिल्म के लिए एक साथ आए Devi Sri Prasad और Honey Singh, हो सकता है 'श्रीवल्ली' की तरह धमाका

देवी श्री प्रसाद , वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'बवाल' के लिए भी म्यूजिक देंगे. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे. जो आमिर खान के साथ 'दंगल' जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं.

Salman Khan की अगली फिल्म के लिए एक साथ आए Devi Sri Prasad और Honey Singh, हो सकता है 'श्रीवल्ली' की तरह धमाका
हनी सिंह देवी श्री प्रसाद

'पुष्पा: द राइज' में 'श्रीवल्ली', 'ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा' और 'सामी सामी' जैसे गानों से सभी को अपना दीवान बनाने वाले सिंगर-म्युजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद रैपर यो यो हनी सिंह के साथ धमाकेदार गाना लाने की तैयारी में हैं. यह गाना सलमान खान की अगली फिल्म के लिए होगा.

ये दोनों मझे हुए सिंगर कंपोजर पहली बार किसी गाने पर साथ काम करने वाले हैं. खबरों की मनाने तो गाना रेडी भी है और मेकर्स को भी काफी पसंद आया है. मेकर्स इसेवाले दिनों में इसे एक ब्लॉकबस्टर गाना बता रहे हैं. मेकर्स को इस ट्रैक का पूरा समर्थन हैं.

बजरंगी भाईजान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में दबंग खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं. इस समय उन्ही के साथ शूटिंग जारी है. खबरों की माने तो फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी.

वहीं दूसरी तरफ देवी श्री, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'बवाल' के लिए भी म्यूजिक देंगे. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे. जो आमिर खान के साथ 'दंगल' जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).